टोहाना –

निशान सिंह जननायक पार्टी प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद हुए प्रैस के रूबरू । दुष्यंत को प्रदेश का सेवादार बनाने के लिए करेेंगे मेहनत- निशान सिंह। पंाचों मेयर चुनाव जीतगए पर इसे जनता का मत न समझे भाजपा। पुरी निष्ठा से निभाएगे पार्टी की जिममेवारी, व्यक्ति सक्षम हो तो हर काम पुरा होता है। दुष्यन्त को बनाएगेगे मुख्खयमन्त्री यही हमारा लक्ष्य – निशान सिंह
हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला की नवगठित पार्टी  जननायक पाटी नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष एंव पूर्व विधायक निशान सिंह का किसान विश्रामग्रह मे पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान निशान सिंह समर्थकों ने मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया। निशान सिंह ने अजय सिंह चौटाला, दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय सिंह का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हे दी गई है उसे वे पूरी मेहनत व लगन से निभाएंगे। इस दौरान निशान सिंह ने कहा कि दुष्यंत चौटाला को प्रदेश का सेवादार यानी मुखयमन्त्री बनाने के लिए वो पूरी मेहनत से दिन में 18 घंटे के लगभग कार्य करेंगे तथा पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे। सिंह ने पंाचो नगर निगम चुनावों भाजपा द्वारा जीतने पर कहा कि भाजपा इसे जनता का मत समझकर ज्यादा खुश न हो क्योंकि यह चुनाव मात्र भाईचारें का चुनाव होता है। वही एक सवाल के जवाब में उनका यह भी कहना था कि वो टोहाना के हितों से कोई समझौता नहीं करेगे यहां भी पुरा समय देगे।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here