टोहाना हरियाणा – महिलाओं का फुटफाल नागरिक अस्पताल में बढा,उठा रही है कई योजनाओं का सीधा लाभनागरिक अस्पताल टोहाना बन रहा है महिलाओं की पहली पसन्द, परिवार नियोजन, आपरेशन, डिलवरी में यहां की व्यवस्था पर किया जा रहा है ज्यादा भरोसा, पढोसी राज्य पंजाब के साथ कैथल से भी आते है केस। 
टोहाना का नागरिक अस्पताल महिलाओं के लिए पहली पसन्द बनता जा रहा है इस माह की मासिक रिपोर्ट पर निगाह दौडाए तो यह साफ नजर आता है। खुद एसएमओं डा.हरविन्द्र सिंह सागु भी इससे उत्साहित नजर आते है उनहोनें बताया कि इस बार यहां पर कुल 331 आपरेशन किए गए जिसमें 97 सिजेरियन, 44 बच्चादानी आपरेशन व 180 परिवार नियोजन के सफल केस किए  गए। वही महिला संबधी मामलों में 184 महिलाओं की यहां पर डिलवरी हुई वही 84 महिलाओं ने यहां पर कापरटी भी लगवाई है। उन्होनें कहा कि महिलाओं का यहां इस संख्ख्खया में एक माह में आना यहां की गुणवतता को प्रमाणित करता है। क्योकि महिलाओं विश्वास के साथ परिवार का विश्वास मजबुत होता है। उनहोने बताया कि यहंा पर टोहाना के साथ आस-पास के क्षेत्रों से भी संखया आती है जिसमें पढोसी राज्य पंजाब से लेकर पढोसी शहर कैथल भी शामिल है। 

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here