टोहाना –
इनेलो-बसपा गठबन्धन की जनअधिकार यात्रा पहुची टोहाना, अभय चौटाला ने कार्यकताओं को किया संबोधित, पूर्व स्थानिय इनेलो विधायक निशान सिंह को नाम लिया बना बनाया निशाना। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्थानिय विधायक सुभाष पर भी कसा तंज। मंच से माध्यम से सुनाया चुनावी घोषणा पत्र कहा गठबन्धन की सरकार बनने पर पुरा होगा हरएक वायदा। निगम चुनाव में पैसा व हथियार उपलब्ध करवाने वाले ब्यान को निशाना बनाते हुए कहा कि इनेलों इसकों लेकर चुनाव आयोग में जाकर मामला दर्ज करवाएगी।
जनअधिकार यात्रा टोहाना पहुची यहां पहुचने पर इसका जोरदार स्वागत टोहाना की मिर्च मण्डी मे एक जनसभा के रूप में किया गया। इस मौके पर बसपा व इनेलो नेताओं ने दावा किया कि आने वाले चुनाव में उनकी ही सरकार बनेने वाली है वहीं मंच के माध्यम से अपना तमाम चुनावी घोषणा पत्र भी सुनाया कि सरकार आने पर वो क्या करने वाले है। इनेलों में पिछले दिनों हुई टूट-फुट पर कहा कि कूछ लोग पीठ में छुरा घोपने का काम कर रहे है। उनहोनें स्थानिय पुर्व इनेलों विधायक निशाान सिंह का नाम न लेते हुए निशााना बनाते हुए कहा कि पिछले समय में इनेलों ने उसे अपनी टिकट पर चुनाव लड़वा कर विधायक बनवाया। तीन बार चुनाव लड़वाया वो अबकी बार फल्लेखां बना हुआ है अबकी बार चुनाव लड़ा तो उसकी जमानत जब्त करवाने का काम होगा। वही भाजपा के 15 लाख के वायदें को घेरते हुए कटाक्ष करते हुए कहा कि टोहाना की जनता के पास तो 15 लाख्ख आ गए होगे क्योकि यहां तो भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष है।
कार्यकताओं को संबोधित करने के बाद इनेलो के पार्षद राजपाल सैनी के संस्थान पर उनहोनें प्रैस वार्ता में निगम चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि काग्रेस तो मैदान छोड चुकी है वही भाजपा के पास किराए के उम्मीदवार है। उन्होनें निगम चुनाव में पैसा व हथियार उपलब्ध करवाने वाली बात के विरोध में इनेलो द्वारा मुकदमा दर्ज करवाने की बात भी कही।