रेडक्रॉस द्वारा पाबसर स्कूल में  जल संरक्षण एवं पौधारोपण कार्यशाला का आयोजन।
पेड़ मनुष्य का परम मित्रः राजा सिंह झींजर
जल संरक्षण एवं पौधारोपण सुरक्षित जीवन का आधारः झींजर
पाबसर स्कूल में जूनियर रेड क्रॉस ग्रुप ने किया पौधारोपण
 गुहला 
पेड़ पौधे मनुष्य के परम मित्र हैं और मनुष्य के जीवन में विकास का आधार है। यह विचार जिला जूनियर रेड क्रॉस काउंसलर  प्राध्यापक राजा सिंह झींजर ने जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाबसर में जल सरंक्षण एवं पौधा रोपण कार्यशाला में संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को कहे। कार्यक्रम की शुरुआत रेड क्रॉस काउंसलर  राजा सिंह झींजर और प्रधानाचार्य मुकेश कुमार द्वारा पौधा लगाकर की गई। झींजर ने कहा कि प्रकृति निस्वार्थ एवं परोपकार की भावना की मिसाल है जो हमें खुशहाली और समृद्धि प्रदान करती है। झींजर ने कहा कि प्रकृति की इस संरचना से छेड़छाड़ करना मनुष्य का खुद के जीवन को संकट में डालना है  उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि हमारा भविष्य और वर्तमान संकट में है। झींजर ने कहा कि अगर  आज हम जल सरंक्षण और  पौधारोपण को बढ़ावा देकर मानव का जीवन सुरक्षित कर सकते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ने जिला जूनियर रेड क्रॉस काउंसलर  प्राध्यापक राजा सिंह जी का स्वागत करते हुए कहा कि पेड़ पौधों की घटती संख्या और जल का व्यर्थ बहाव आज एक राष्ट्रीय समस्या है जिसके लिए पौधों और जल का संरक्षण अति आवश्यक है। स्कूल जेआरसी काउंसलर इंद्रजीत शर्मा और इको क्लब प्रभारी राजीव कुमार ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि मानवीय आवश्यकताओं के लिए पर्यावरण का संतुलन अति आवश्यक है और पेड़ पौधों की घटती संख्या तथा भूमिगत जलस्तर में गिरावट हमारी सबसे बड़ी चिंता है। आज विद्यालय परिसर में 150 पौधे लगाए गए और 150 पौधे विद्यार्थियों को लगाने के लिए दिए गए। झींजर ने विद्यार्थियों ने  जल सरंक्षण और पौधारोपण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रदीप कुमार कुलदीप कुमार कुलविंदर सिंह रवि कुमार बलवान सिंह राजीव सैनी तुलसीराम अशोक कुमार बीरा राम जोगिंदर सिंह अमरेंद्र कौर सुषमा अजय कुमार सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here