मियां बस्ती व चीका गांव में लगाया मतदाता जागरूकता खुला दरबार।
भारत जैसे महान लोकतांत्रिक देश में वोट बनवाना प्राथमिक जिम्मेदारीः राजा सिंह झींजर
गुहला चीका 9 जून 2018
हर व्यस्क व्यक्ति का वोट बनवाना जहां अधिकार है वहीं पूर्ण समझदारी एवं जानकारी के साथ मतदान प्रक्रिया में भाग लेना उसका दायित्व भी बनता है। यह जानकारी विधानसभा निर्वाचन संख्या 15 गुहला के मतदान भाग संख्या 41 के बूथ लेवल अधिकारी प्राध्यापक राजा सिंह झींजर ने मियां बस्ती चीका में जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। झींजर ने मतदाता खुला दरबार बीएलओ आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कहां कि आज हमें अपने राष्ट्र के कल्याण और विकास हेतु अपने मत और मतदान के प्रति जागरुक होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम एक विश्व प्रसिद्ध महान लोकतांत्रिक देश के नागरिक हैं और आवश्यकता केवल हर युवा को जागरुक होने की है ताकि वह अपना वोट बनवाकर गर्व महसूस करे। उन्होंने कहा कि राज्य चुनाव आयोग की और से डोर टू डोर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य जारी है जिसमें 18 या 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के
युवाओं की नई वोट बनाना, वोट का शुद्धिकरण तथा मृत्यु या रिहायश बदलने पर वोट को काटना आदि कार्य शामिल है। झींजर ने कहा कि बीएलओ का कार्य ईमानदारी और जिम्मेदारी का कार्य है। चीका के बूथ नंबर 42, 43, 44 और ककराला अनायत के 105 में भी मतदाता खुला दरबार लगवाकर नई वोट बनाने का समाचार है। समाजसेवी जय किशन शर्मा, जगन्नाथ व सुमन रानी ने चुनाव आयोग के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि घर घर आकर वोट बनाने से जहां एक तरफ हमें काम छोड़ कर वोट बनाने के लिए कई कई दिन चक्कर लगाने पड़ते थे और वही आज हमें काफी राहत प्राप्त हुई है। इस अवसर पर पार्षद बलकार सिंह बल्लू बीएलओ संजय धीमान इंद्रजीत शर्मा मेहताब सिंह गुरनाम सिंह जोगिंदर सिंह महेंद्र सिंह जगजीत सिंह बाला रानी नान कोर छोटों देवी प्रीतो बहोती देवी सुमन महिंदर दिव्यांग लीलू राम गुरनाम गुरमेलो जसवीर अबे राम राम सिंह राम कला हेमराज बादशाह सहित सैकड़ों व्यस्क उपस्थित थे।