टोहाना –
सैनी इण्डिया फैडरेशन का शहर में रोष मार्च निकाल दर्ज करवाएगी अपना विरोध
डा.सतेन्द्र सैनी राष्ट्रिय अध्यक्ष ने टोहाना पहुच कर ली समाज के लोगों की बैठक , बलियाला गांव विवाद में प्रशासन पर जड़े भेदभाव करने के आरोप
दी चेतावनी प्रशासन दोषियों पर कार्यवाही करे व निर्दोषों को परेशान करना बन्द करे, नहीं तो होगा प्रदेशस्तर पर आन्दोलन

गांव बलियाला में दो समुदाय में हुए विवाद के बाद टोहाना में सैनी इण्डिया फैडरेशन के राष्ट्रिय अध्यक्ष सहित प्रदेश के अन्य जिलों से भी पदाधिकारी टोहाना पहुचे यहां पहुच कर उनहोनें समाज के लोगों से मामले की जानकारी लेकर बैठक की। इसके बाद उन्होनें प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए पुलिस प्रशासन पर उनके समाज से भ्भेदभाव के गंभीर आरोप भी लगाए उनका कहना था कि उनके ईलाज करवा रहे घायल व निर्दोष साथियों को पुलिस ने अपनी गिरफत में ले लिया है। इस बैठक में कुरूक्षेत्र, कैथल, कलानौर, रोहतक, भिवानी, हांसी, सजुमा के पदाधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिती दर्ज करवाई।
इस दौरान गांव बलियाना से पूर्व सरपंख्च भीरा सैनी ने बताया कि हमारे समाज के 70 लोगों पर नामदर्ज कर मामला बनाया गया है जिसमें वो व्यक्ति भी शामिल है जो अपने कार्यलय में विवाद के वक्त कार्यरत थे। वही दुसरे पक्ष के केवल छ से सात लोगों पर ही मामला बनाया गया है। जबकि गंभ्भीर रूप से घायल व्यक्ति हमारे समाज के है पर इसमें भी दवाब की राजनीति करते हुए हमारे पक्ष पर ही जान से मारने का मामला दर्ज किया गया है। अगर अभी भी प्रशासन ने स्थिती नहीं सभाली तो आने वाले समय में उन्हें गांव से पलायन करने पर भी मजबुर होना पड़ सकता है।
डा. सतेन्द्र ने बताया कि टोहाना में हमारे सैनी समाज के साथ बहुत ज्यादा अत्याचार हुआ उनके साथ मार-पिटाई की गई उसका विरोध दर्ज करवाने के लिए व साथियों से मिलने के लिए वो टोहाना आए है। उन्होनें इस मारपीट को एक जघन्य अपराध बताया उन्होनें कहा कि मुझे प्रशासन पर शर्म आती है यह कहते हुए कि प्रशासन का जो रैवया रहा है वो बहुत की बेकार रहा है। वो समाज के साथ अन्याय कर रहे है। क्योकि जिनके साथ अत्याचार हुआ है उनकों तो पुलिस ने उठा लिया है व जिनके ऊपर कार्यवाही करनी चाहिए उन पर कार्यवाही नहीं की जा रही। हमारे समाज का एक व्यक्ति तो कोमा में है। और जिन लोगों को चोट लगी है टांग टूटी है पुलिस उन्हें उठा कर ले जाती है। ये लोकतन्त्र मे हमारा दुर्भाग्य है हम देश के आजाद होने के बाद भी आजाद नहीं है। कल शहर में रोष मार्च निकाला जाएगा। अगर सरकार की नीद की नहीं खुली तो प्रदेशस्तर पर आन्दोलन भी किया जाएगा। ना तो हमने कभ्भी शोषण किया है ना ही अपने ऊपर होने देगे। इस अवसर पर उनके साथ संजीव सजुमा हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष, विनोद कुमार हल्का प्रधान , अरविन्द सैनी प्रधान कैथल, गोपाल, सतीश कुमार, अरविन्द कलानोर, गुरदीप जमालपुर, रजत, रवि, काकू, मोनु , काला जमालपुर, जगसीर, बनवारी, लीला, रिकु सहित अन्य उपस्थित थे।
बता दे कि पिछले दिनों उपमण्डल के गांव बलियाना में दो समुदाय की बीच विवाद हो गया था जिसमें एक पुलिस कर्मी सहित दर्जन भर लोग घायल भी हुए थे।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here