टोहाना- पराली जलाने के मामलों में हुई वृद्वि।
विभाग ने 1076 किसानों पर लगाया लगभग 46 लाख का जुर्माना।
किसानों द्वारा पराली जलाने के नोटिस पर बोले एसडीओं, जुर्माना तो वसूल किया जाएगा।
जुर्माना न भरने वाले किसानों की सूचि जिला रिवन्यू विभाग को दी जाएगी- एसडीओं।
पराली जलाने वाले किसानों की संख्या लगातार हर वर्ष बढती जा रही है जो क्षेत्र की जनता के लिए चिंता का विषय है वहीं दूसरी ओर विभाग की ओर से किसानों को जुर्माने का नोटिस देकर अपना कार्य कर दिया है। विभाग द्वारा इन किसानों पर लाखों रूपये का जुर्माना लगाया गया है जिसकी रिकवरी भी शुरू कर दी है। क्षेत्र के अनेक गांवों के किसानों ने पराली को आग लगाकर वातावरण को प्रदूषित किया जिस पर कार्रवाई करते हुए विभाग द्वारा 1076 किसानों को पराली जलाने पर नोटिस दिए गए है।
कृषि विभाग के एसडीओ रामेश्वर दास ने बताया कि किसानों को पराली न जलाने के लिए लगातार जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि किसानों पर विभाग की ओर से कडी कार्रवाई की जा रही है। रामेश्वर दास ने बताया कि अबकी बार 1076 किसानों की सूचि विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजी गई है, इन किसानों से 46 लाख 15 हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया जाएगा। किसानों के नोटिस जलाने पर कहा कि जुमार्ने की राशि को जरूर वसूल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपमंडल में टोहाना, गांव जमालपुर, अकांवाली, साधनवास, शक्करपुरा में अधिक मामले सामने आए है।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here