टोहाना-
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तवंर पहुंचे टोहाना।
भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार, इनेलो, बसपा व पूर्व सीएम हुड्डा पर जमकर बरसे तंवर।
लोकसभा में चुनाव गद्दारो को उखाड फेंकेगी जनता- तवंर।
भाजपा, बसपा व इनेलो को बताया मुर्दा पार्टी, बोले ये मिलकर भी कांग्रेस को नही हरा पाएंगे- तवंर।
जिस प्रकार फूट डालो व शासन करो की नीति कर रहे अंग्रेज देश लूट कर सोने की चिडिया देश को खोखला कर रहे थे केंद्र व प्रदेश की सरकारें भी अंग्रेजी की नई नस्ल बनकर उनकी नीति पर चल रही है यह बात कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डा अशोक तवंर ने वरिष्ट कांग्रेसी नेता देवेंद्र सिंह बबली के निवास पर पत्रकारो से बातचीत में कही। तवंर ने कहा कि 1800300़947 नंबर सभी के मोबाईल में अपने आप आ जाएगा जिसके माध्यम से भाजपा द्वारा हर फोन की ट्रैकिंग व जासूसी की जा रही है
विपक्ष पर बरसे तंवर।
इस दौरान तवंर ने इनेलो, बसपा व भाजपा पर बोलते हुए कहा कि ये सभी लोग मुर्दे की तरह पडे हुए है जैसे एक मुर्दा दूसरे को नही उठा सकता उसी प्रकार ये पार्टी मिलकर कांगे्रस से मुकाबला करना चाहती है लेकिन इनका कुछ नही हो सकता। हुड्डा के ब्यान पर तंवर ने कहा कि टिकट बेचना व खरीदना उनकी संस्कृति नही है। तंवर ने कहा कि कांगे्रस में टिकट कभी नही बिकती है ये वो लोग जिनको कुछ न कुछ परेशानी हो रही है इसलिए वो लोग ऐसे ब्यानबाजी कर रहे है।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here