टोहाना- इनेलो किसान सैल के प्रदेशाध्यक्ष को कार्यकारिणी से हटाने पर निशान सिंह ने दी प्रतिक्रिया।
इनेलो के सुप्रीमो मालिक है वे किसी को भी पद दे सकते या ले सकते है- सिंह।
ओमप्रकाश चौटाला के समक्ष वो कह आए थे कि अपमान सहकर इनेलो में नही रह सकते- निशान सिंह।
राजनीति में हर तरह की संभावनाए है इस पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा- सिंह।
हर तरह की पार्टिया संपर्क में है- सिंह।
इनेलो द्वारा कार्यकारिणी में फेरबदल के तहत टोहाना से पूर्व विधायक निशान सिंह को किसान सैली के प्रदेशाध्यक्ष के दायित्व से मुक्त करने पर सिंह ने कहा कि वे पार्टी के मालिक है किसी को भी पद दे सकते व हटा सकते है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे कुछ दिन पूर्व पार्टी सुप्रीमों के समक्ष जाकर कह आए थे कि पार्टी में अपमान सहकर नही रहा जा सकता। निशान सिंह से जब अन्य पार्टियो के संपर्क में होने पर पूछा गया तो उन्होने कहा कि राजनीति में हर तरह की संभावनाए होती है हर पार्टी संपर्क में है। सिंह ने कहा कि वे इसको लेकर अपने कार्यकर्ताओ से बातचीत कर रहे है जो भी होगा साथियो के कहे अनुसार जल्द निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब है कि निशान सिंह पिछले ंलबे समय से पार्टी की गतिविधियो से यह कहकर दूर रह रहे थे कि अपमान सहकर नही रहा जा सकता।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here