सर्व कर्मचारी संघ  ने  सरकार द्वारा मांगे ना पूरी  करने पर मीडिया पर उतारा अपना गुस्सा मीडिया को बताया बिकाऊ इस बारे में जब मीडिया कर्मियों ने उनसे सवाल किए  तो अपने सवालों से बचते नजर आए गुहला चीकासर्व कर्मचारी संघ एव सीटू से संबंधित सभी विभागों के कर्मचारियों नेकेंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ दो दिवसीय हड़ताल में हिस्सा लिया पूरे शहर में रोष प्रदर्शन किया आज के इस रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ गुहला के ब्लॉक प्रधान बलजिंदर सीड़ा ने की 
 मंच का संचालन आशा वर्करों की प्रधान चरणजीत कौर ने किया इस दौरान अलग-अलग विभागों के प्रधानों व सचिवों ने आज के रोष प्रदर्शन को संबोधित किया जिसमें ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के राज्य कमेटी के सदस्य अभिषेक शर्मा व बलजिंदर सीड़ा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार व राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की   हरियाणा सरकार पर सरकारी विभागों को निजी हाथों में सौंपने के आरोप लगाए कर्मचारियों का कहना है की हरियाणा सरकार जो वादे कर्मचारियों से कर के सत्ता में आई थी उसके विपरीत कार्य कर रही है सरकार का वादा था कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा पंजाब के समान वेतनमान लागू किया जाएगा समान काम समान वेतन दिया जाएगा न्यू पेंशन स्कीम को बंद करके पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाएगी स्कीम के तहत लगे कर्मचारियों को कर्मचारियों का दर्जा दिया जाएगा लेकिन सरकार की कहने और करनी में फर्क है जिससे कर्मचारी वर्ग में आम जनता में किसानों में हर वर्ग में सरकार के प्रति रोष है और यह रोष आने वाले चुनावों में भाजपा सरकार के गले की फांस बन सकता है आज की हड़ताल में पूरे भारत के अंदर लगभग 20 करोड कर्मचारियों का शामिल होने का आंकड़ा है अगर समय रहते केंद्र सरकार व राज्य सरकार ने अपने वादों को पूरा नहीं किया तो एक बड़ा आंदोलन भी पूरे देश में हो सकता है

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here