रेडक्रॉस एक महान मानवीय संस्थाः रोहित शर्मा

राज्य स्तरीय यूथ रेडक्रास प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन पंजाबी धर्मशाला कुरुक्षेत्र में

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा की ओर से एक छह दिवसीय लड़कियों का राज्य स्तरीय यूथ रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पंजाबी धर्मशाला में किया जा रहा है। यह शिविर आगामी 9 जनवरी तक जारी रहेगा जिसमें राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालय से लड़कियों की 26 टीमें भाग ले रही है जिनमें 191 प्रतिभागी शामिल है। इस शिविर का विधिवत उद्घाटन भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के स्टेट कार्यक्रम अधिकारी एवं शिविर निदेशक रोहित शर्मा ने रेडक्रॉस के संस्थापक सर जीन हेनरी ड्यूना की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर के किया। शर्मा ने कहा कि रेडक्रॉस एक महान मानवीय संस्था है जो युद्ध के समय घायलों के प्राथमिक उपचार के साथ साथ आकस्मिक दुर्घटनाओं एवं प्राकृतिक आपदाओं के समय प्रभावितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करती है तथा रेड क्रॉस समाज के जरूरतमंद एवं निशसहाय लोगों की मदद में चार कदम आगे है। शर्मा ने कहा कि आज देश की युवा शक्ति को समझदारी और जानकारी से ही जीवन में आगे बढ़ना होगा ताकि हम भाईचारे, एकता और अखंडता का संदेश लेकर समाज और राष्ट्र को नई दिशा दे सके। उन्होंने कहा कि कार्य को कर्म मानकर करें और स्वयं को हर क्षेत्र में सक्षम समझें। रोहित शर्मा ने रेड क्रॉस के स्वर्णिम इतिहास पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यह संस्था सर जीन हेनरी ड्यूना के महान बलिदान और कुर्बानियां पर टिकी हुई है। मंच का संचालन करते हुए रिसोर्स पर्सन एवं जिला जूनियर रेड क्रॉस काउंसलर कैथल प्राध्यापक राजा सिंह झींजर ने प्रतिभागियों को स्वास्थ्य, सेवा और मित्रता की शपथ दिलाते हुए कहा कि आज समाज को स्वस्थ विचारों की जरूरत है ताकि जिंदगी का हर कदम सकारात्मक सोच के साथ उठे। संयुक्त शिविर निदेशक सरबजीत सिंह ने मुखअतिथि का स्वागत करते हुए छह दिवसीय शिविर में आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रकार की गतिविधियों एवं शिक्षण प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारियां प्रदान की। कार्यक्रम में कैथल के समाज सेवी नरेंद्र जिंदल ने नारी शक्ति,  रिसोर्स पर्सन प्राध्यापक राजा सिंह झींजर ने जीवन में नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों के महत्व, रिसोर्स पर्सन टेक चंद यादव तथा बीबी कथूरिया ने प्राथमिक चिकित्सा सहायता विषय पर बहुमूल्य जानकारी   प्रदान की। सायः कालीन सत्र में प्रतिभागी यूथ लड़कियों ने राज्य स्तरीय एकल एवं समूह नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रतिभा के बल पर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर दीपशिखा शर्मा चिंकी रानी जयदीप चौहान मोनिका डॉ राकेश पाठक राधा डॉक्टर जयंती टॉकस, समृति डॉ कैलाश डॉ सविता डॉक्टर समता गुलिया डॉक्टर संतोष देवी डॉक्टर रिचा लांगयान रीना देवी निधि जस डॉक्टर विदुशा,  पायल जैन कोमल बंसल रेनू पॉपली नेहा कंबोज लवली राज कुलदीप कुमार ठाकुर जसविंदर पाल सिंह राजेश कपूर धर्मेंद्रर सिंह विजय कुमार धीमान गुरदीप सिंह सहित सभी काउंसलर उपस्थित थे।

कुरुक्षेत्र  

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here