मानवता की सेवा ही सच्चा धर्मः राजा सिंह झींजर
सीवन पब्लिक स्कूल में जीवन- सुरक्षा सेमिनार का आयोजन।स्कूली अध्यापकों और कर्मचारियों ने लिया जीवन रक्षक प्रशिक्षण।
गुहला चीका मानव जीवन सृष्टि का सर्वोत्तम उपहार है और मानवता की सेवा करना ही  हमारा जीवन का सच्चा धर्म है। यह विचार भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी एवं सेंट जॉन एंबुलेंस प्रवक्ता प्राध्यापक राजा सिंह झींजर ने सीवन पब्लिक स्कूल के स्टाफ सदस्यों को प्राथमिक चिकित्सा सहायता का प्रशिक्षण प्रदान करते हुए कहे। झींजर ने कहा कि मनुष्य का जीवन सर्वोपरि जीवन है और जिसका प्रमुख लक्ष्य रक्षा, दया और मदद की भावना के साथ जनकल्याण कार्य करना है। उन्होंने कहा कि संसार की महान संस्था रेड क्रॉस सोसाइटी युद्ध के समय के साथ साथ प्राकृतिक आपदाओं और आकस्मिक दुर्घटनाओं के समय प्रभावित एवं पीड़ितों के लिए हर संभव सहायता पहुंचाने का महान कार्य करती है। झींजर ने कहा कि विज्ञान के आविष्कारों ने जहां मनुष्य के जीवन को सुखद और विकासशील बनाया है वहीं उसने अपना स्वार्थ पूरा करने के लिए इन अविष्कारों का दुरुपयोग कर अनेक प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं को जन्म दिया है। समाजसेवी संदीप शर्मा ने कार्यक्रम में कहा कि सकारात्मक सोच के साथ उठाया गया कदम ही देश और समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देता है जिससे जनकल्याण और जीवन रक्षक प्रयास को प्रोत्साहन मिलता होता है। 

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here